Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: जेपी ग्रीन सोसाइटी में निवासियों का अतिक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

जेपी ग्रीन सोसाइटी में आज सैकड़ों निवासियों ने बिल्डर द्वारा किए गए कथित अतिक्रमण का विरोध किया। यह अतिक्रमण नेचर पार्क में किया गया था, जिसकी मालकियत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की है। स्टार कोर्ट अपार्टमेंट ओनर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा के नेतृत्व में निवासियों ने प्राधिकरण की टीम के सामने बिल्डर द्वारा लगाई गई अवैध बाड़ को ध्वस्त कर दिया।

प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डर को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। डॉ. वर्मा ने कहा, “जेपी बिल्डर लगातार एफएआर का उल्लंघन कर रहा है। यह पार्क पूरे ग्रेटर नोएडा का है।” उन्होंने आगे बताया कि निवासियों की योजना सोमवार को प्राधिकरण में जाकर अतिक्रमण की जांच के लिए एक समिति के गठन की मांग करने की है।

इस प्रदर्शन में सचिव त्रिलोचन सिंह, नरवीर सिरोही, देवेंद्र भाटी सहित कई निवासी शामिल हुए। सभी ने बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की और नेचर पार्क को बचाने का संकल्प लिया। निवासियों की एकजुटता ने प्राधिकरण को त्वरित कार्रवाई के लिए मजबूर किया है।