Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

UP Weight Lifting championship: डोप टेस्ट के डर से टूर्नामेंट छोड़कर भागे लिफ्टर्स।

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

यूपी वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां नाडा द्वारा डोप टेस्ट की जानकारी मिलते ही आधे से ज्यादा वेटलिफ्टर टूर्नामेंट छोड़कर भाग गए। मोदीनगर में आयोजित इस चैंपियनशिप में 519 वेटलिफ्टरों ने एंट्री की थी, लेकिन डोप टेस्ट की वजह से कई लिफ्टरों ने भागने का निर्णय लिया।

भारोत्तोलन संघ ने पहले से ही नाडा से गुजारिश की थी कि वे डोप टेस्ट करें, लेकिन प्रतियोगिता शुरू होने से पहले इसकी सूचना वेटलिफ्टरों को नहीं दी गई। वजन नापने के दौरान जब लिफ्टरों को पता चला कि नाडा सैंपल लेगी, तो भगदड़ मच गई। इस चैंपियनशिप में 252 पुरुष लिफ्टरों में से 126 और 177 महिलाओं में से 93 लिफ्टरों ने प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया। परिणामस्वरूप, कई भार वर्गों में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं हुई, जिससे टूर्नामेंट की गरिमा प्रभावित हुई। यह घटना खेलों में डोपिंग के खिलाफ सख्त कदमों को लेकर नई चर्चा का विषय बन गई है।