Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर
● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात
● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें
● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता
● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता
● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार
Bollywood: लता मंगेशकर की जयंती पर पीएम मोदी ने किया उन्हें याद
- sakshi choudhary
- 28 Sep, 2024
नोएडा। साक्षी चौधरी
स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आज 95वीं जयंती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। पीएम मोदी ने लिखा, “लता दीदी की जयंती पर उनकी कमी महसूस हो रही है। उनका स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।” उन्होंने लता जी के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की और कहा कि उनके भावपूर्ण गीत हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।
लता मंगेशकर, जिन्हें ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ भी कहा जाता है, का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था। उनके पिता, पंडित दीनानाथ मंगेशकर, एक प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार थे, जिन्होंने उन्हें गायन की प्रेरणा दी। लता जी ने संगीत जगत में अद्वितीय योगदान दिया और आज उनके प्रशंसक उन्हें याद कर रहे हैं।