Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Noida: गाजियाबाद में वकील के साथ 3 करोड़ रुपये की ठगी का मामला

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

गाजियाबाद में एक वकील के साथ एक हजार वर्गमीटर के विला के नाम पर 3 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। नगर निगम की जमीन को दिखाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। नोएडा निवासी वकील मोहन पाल रावत ने कोतवाली सेक्टर-24 में रियल एस्टेट कारोबारी रामनरेश रावत सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पेशेवर वकील मोहन पाल रावत की मुलाकात 2015 में रियल एस्टेट कंपनी के कर्मचारी अमित से हुई थी। अमित ने निवेश के लिए एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया और बाद में विला खरीदने के लिए बातचीत की। आरोपियों ने 3 करोड़ रुपये लेने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं की। जब मोहनपाल ने निदेशक से पैसे लौटाने की मांग की, तो उन्हें एक चेक दिया गया, जो बाउंस हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वकील के साथ हुई इस ठगी ने रियल एस्टेट क्षेत्र में अनुशासन की आवश्यकता को उजागर किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।