Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

IND vs Bangladesh test series: कानपुर में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला

नोेएडा। दिव्यांशु ठाकुर

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया, जो कि कानपुर में सिर्फ दूसरी बार हुआ है। इससे पहले 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ मनसूर अली खान पटौदी ने ऐसा किया था।

रोहित का यह फैसला भारत में 2015 के बाद पहला है, जब किसी कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। उस समय विराट कोहली ने बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐसा निर्णय लिया था। रोहित ने इस टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया, जो पिछले टेस्ट में भी वही रही थी। यह 2019 के बाद पहला मौका है जब भारत ने अपने घर में लगातार दो टेस्ट में बिना बदलाव के खेला है। दिलचस्प बात यह है कि यह भारत में किसी टेस्ट सीरीज में पहली बार है जब दोनों मैचों में टॉस जीतने वाले कप्तान ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले टेस्ट में बांग्लादेश के नजमुल शांतो ने भी यही किया था।