Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Sharda University: ग्रेनो में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शारदा विश्वविद्यालय की प्रदर्शनी

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित एक्सपो सेंटर में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शारदा विश्वविद्यालय ने छात्रों द्वारा विकसित आठ अभिनव मॉडल, डिवाइस और स्टार्टअप प्रस्तुत किए। इनमें लूनर लोवर, मिनीबॉट, री-एनर्जाइज और स्मार्ट एग्रीकल्चर शामिल हैं। लूनर लोवर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पुरस्कार मिल चुका है।

विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. केशव गुप्ता ने बताया कि लूनर रोवर, जो कि इसरो रोबोटिक्स चैलेंज के लिए विकसित किया गया, पूरे भारत में तीसरा स्थान हासिल कर चुका है। मिनीबॉट, एक डेवलपमेंट किट के साथ, विभिन्न मोड में काम करने में सक्षम है। री-एनर्जाइज डिवाइस मरम्मत योग्य बैटरी पैक के लिए एक स्टार्टअप आइडिया है।

प्रो चांसलर वाईके गुप्ता ने कहा कि यह छात्रों के लिए गर्व का क्षण है, जबकि प्रो वाइस चांसलर डॉ. परमानंद ने ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे छात्र एक-दूसरे से सीख सकें। विश्वविद्यालय हमेशा नवाचार और शोध को प्रोत्साहित करता है.