Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट के लिए लाइट ट्रांजिट रेल (एलआरटी) परियोजना का आगाज़

नोएडा दिव्यांशु ठाकुर 

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के लिए परिवहन सुविधा को बेहतर बनाने हेतु लाइट ट्रांजिट रेल (एलआरटी) की योजना को हरी झंडी मिल गई है। फिल्म सिटी से एयरपोर्ट तक के लिए प्रस्तावित यह एलआरटी, पॉड टैक्सी की जगह लेगी। लगभग 14 किमी लंबे रूट पर एलआरटी का संचालन संभव होगा, जिसके लिए प्रदेश सरकार ने सहमति दे दी है और प्रस्ताव भारत सरकार के शहरी आवासन मंत्रालय को भेजा जा चुका है।

यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में एयरपोर्ट से गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और नोएडा को जोड़ने के लिए परियोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। यह परियोजना दो चरणों में पूरी होगी, जिसमें गाजियाबाद से एयरपोर्ट तक 72.29 किमी का ट्रैक बनाया जाएगा। एलआरटी की गति 21 किमी प्रति घंटा होगी, और मेट्रो हर 3.5 मिनट पर और एलआरटी हर 8 मिनट पर चलेगी। 2031 तक इस रूट पर लगभग 3.09 लाख यात्री सफर करेंगे। कुल लागत 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है।