Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

UP: हमीरपुर में महिला की हत्या की साजिश का खुलासा नहीं, पुलिस की चार टीमें जुटीं

top-news

नोएडा। साक्षी चौधरी 

हमीरपुर के जरिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात चलती कार में महिला अमन यादव की गला घोंटकर हत्या के मामले में पुलिस पांच दिन बाद भी कोई ठोस सबूत नहीं जुटा पाई है। दो मुख्य आरोपी, हिस्ट्रीशीटर त्रिभुवन उर्फ चतुर सिंह और वीर सिंह, फरार हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए कानपुर, कानपुर देहात, औरैया और हमीरपुर सहित चार जिलों में 20 जवानों की चार टीमें गठित की हैं।

पुलिस के अनुसार, वारदात के समय कार चालक संजीव और कल्लू को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन उनसे कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई। सूरज यादव ने आरोप लगाया है कि त्रिभुवन और वीर सिंह ने उसकी पत्नी अमन की हत्या की साजिश रची थी। त्रिभुवन का परिवार के साथ विवाद की आशंका जताई जा रही है। वारदात के पीछे प्रेम संबंध सहित अन्य पहलुओं की भी जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।