Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

मणिपुर में सुरक्षा स्थिति पर स्पष्टीकरण, 900 कुकी उग्रवादियों की घुसपैठ की खबर निराधार

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

मणिपुर में पिछले साल की हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हाल ही में, सरकार की एक खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 28 सितंबर को मैतेई समुदाय पर हमले के लिए 900 कुकी उग्रवादी म्यांमार से राज्य में घुसपैठ कर चुके हैं। इस पर कई कुकी समूहों ने जनजातीय क्षेत्रों में बंद का आह्वान किया है।

हालांकि, सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह और डीजीपी राजीव सिंह ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की हमलों की संभावना बेहद कम है। उन्होंने कहा, “यह जानकारी कुछ हलकों से सत्यापित हुई थी, लेकिन जमीनी हकीकत पर यह प्रमाणित नहीं हो सकी।” मुख्यमंत्री के सचिव एन. ज्योफ्रे ने भी कहा कि अब चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि सशस्त्र समूहों के हमले की संभावनाएं कम हैं। कांग्रेस विधायक टीएस लोकेश्वर ने इस मामले में चिंता जताई थी और कहा कि ग्रामीणों को डर में नहीं जीना चाहिए। सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और नागरिकों को अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है।