Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

UP का नया चेहरा: आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित गांवों की झलक पेश करेगा यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

उत्तर प्रदेश अब जर्जर स्कूलों और टूटी सड़कों से नहीं, बल्कि आधुनिक सुविधाओं से पहचाना जा रहा है। 25 सितंबर से इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला इस बदलाव की झलक देगा। इस मेले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकसित हो रहे मॉडल गांवों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें हर घर में नल, गौशाला, प्राथमिक विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, जिम और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। महिलाओं को रसोई गैस मिलने से उनके जीवन में आए बदलाव पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

मेले में करीब 80 देशों से आए प्रदर्शक उत्तर प्रदेश के इन बदलते गांवों को देखेंगे। जल जीवन मिशन के मीडिया प्रभारी हेमंत यादव ने बताया कि यह पहली बार है जब इस योजना को देश-विदेश के उद्योगपतियों और मेहमानों के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। स्टॉल में जल संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा, जो हर घर तक पानी पहुंचाने के महत्व को रेखांकित करेगा। सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में हो रहे सुधार और निपुण भारत अभियान पर किए गए कार्यों को भी दर्शाया जाएगा। यह मेला उत्तर प्रदेश के तेजी से हो रहे विकास और नई पहचान को प्रदर्शित करेगा, जो प्रदेश की जनता में उम्मीद और सकारात्मक बदलाव का संदेश देगा।