Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

अदा शर्मा बनेंगी वकील और जासूस: ‘ रीता सान्याल’ सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 14 अक्टूबर से

top-news

नोएडा।साक्षी चौधरी

अदा शर्मा अपने नए सीरीज ‘रीता सान्याल’ में वकील और जासूस की भूमिका में दिखाई देंगी। यह शो कानून और न्याय पर आधारित है और इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 14 अक्टूबर से मुफ्त में देखा जा सकेगा। अदा ने बताया कि यह उनके लिए एक खास किरदार है, जिसमें उनके व्यक्तित्व के कई पहलू शामिल हैं। जब उन्होंने स्क्रिप्ट सुनी, तो उन्हें यह पता चल गया कि यह शो उनके लिए बना है।

सीरीज की कहानी एक लड़की की है, जो एक वकील और जासूस के रूप में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही है। इस किरदार में कॉमिक बुक पढ़ने का शौक भी है, जिससे यह और भी रोचक बनता है।

राजेश्वरी नायर और कृष्णन अय्यर के प्रोडक्शन में बनी इस सीरीज का निर्देशन अभिरूप घोष ने किया है, जबकि लेखन अमित खान ने किया है। राजेश्वरी नायर ने कहा कि ‘रीता सान्याल’ एक थ्रिलर और साजिशों पर आधारित कहानी है। अदा के शानदार अभिनय की सराहना करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकों को यह सीरीज पसंद आएगी। शो में राहुल देव, अंकुल राठी और मानिक पपनेजा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे।