Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सीएम बघेल की डिप्टी सचिव सौम्या चौरसिया को दी अंतरिम जमानत

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिप्टी सचिव सौम्य चौरसिया को बड़ी राहत देते हुए अंतरिम जमानत दी है। सौम्य चौरसिया पर कथित कोयला लेवी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोप हैं, जिसके तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें गिरफ्तार किया था। यह मामला छत्तीसगढ़ में कोयले पर लगाई गई लेवी से जुड़ा हुआ है, जिसमें आरोप है कि अवैध लेवी के माध्यम से बड़ी धनराशि की हेराफेरी की गई। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान सौम्य चौरसिया को अंतरिम जमानत प्रदान की, जिससे उन्हें राहत मिली है। इस निर्णय से चौरसिया को फिलहाल कुछ समय के लिए राहत मिली है, हालांकि, यह अंतरिम जमानत है और मामले की सुनवाई आगे भी जारी रहेगी।