Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 का भव्य उद्घाटन: उपराष्ट्रपति ने बताया ‘ विकसित भारत की दिशा में महायज्ञ’ , सीएम योगी ने की MSMEs की भूमिका की प्रशंसा

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

उत्तर प्रदेश में नोएडा में आयोजित हो रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 के दूसरे संस्करण का उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि यह ट्रेड शो विकसित भारत की दिशा में एक महायज्ञ है, जिसमें सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने नोएडा के प्रदेश की जीडीपी में 10 फीसदी योगदान की भी प्रशंसा की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार मुक्त शासन की ओर किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 96 लाख एमएसएमई इकाइयां कार्यरत हैं, जो कृषि के बाद राज्य में सबसे अधिक रोजगार सृजित करती हैं। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए ‘एक जिला, एक उत्पाद’ जैसी योजनाओं को बढ़ावा दिया गया। इस शो में वियतनाम मुख्य साझेदार है और 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में 2500 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह शो उत्तर प्रदेश को 2027 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे ले जाएगा।