Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

नर्मदा एन्क्लेव सोसाइटी में वैष्णवीं पदयात्रा, हरे कृष्ण महामंत्र से गूंज उठी सोसाइटी

top-news

ग्रेटर नोएडा।

हर वर्ष 17 से 23 सितंबर तक मनाए जाने वाले विश्व हरिनाम महोत्सव के अंतिम दिवस पर सेक्टर ईटा की नर्मदा एन्क्लेव सोसाइटी में पदयात्रा आयोजित की गई। जिसमें सभी सेक्टर वासियों व आस पास के क्षेत्रों की सभी माताओं व बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। विश्व हरिनाम महोत्सव के उपलक्ष्य में जनमानस को हरिनाम के प्रति जागरूक करने के लिए पूर्णानंदी राधा देवी दासी माताजी द्वारा प्रतिदिन विभिन्न विभिन्न सेक्टरों में पदयात्राएं आयोजित की गई है।

पूर्णानंदी राधा देवी दासी माताजी ने बताया कि पदयात्रा उनके गुरु महाराज का दिल है। चैतन्य महाप्रभु, श्रील प्रभुपाद और उनके गुरु लोकनाथ स्वामी महाराज की इच्छा है कि नगर नगर, गली गली, घर घर तक हरिनाम जाए। वह उनकी उसी इच्छा को पूर्ण करने के लिए प्रयासरत है। अब तक उनके द्वारा 23 पदयात्राएं विभिन्न विभिन्न नगरों, सोसाइटी, ग्रामों में आयोजित की जा चुकी है। विश्व हरिनाम महोत्सव के समाप्त होने पर ये पदयात्राएं रुकेगी नही। वह आगे भी हरिनाम के प्रचार हेतु ऐसी पदयात्राएं आयोजित करती रहेगी।