Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

कासना फैक्टरी में डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी: परचेज मैनेजर, स्टोर सुपरवाइजर और अकाउंट एग्जीक्यूटिव पर आरोप

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

कासना कोतवाली क्षेत्र की एक फैक्टरी में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें परचेज मैनेजर, स्टोर सुपरवाइजर और अकाउंट विभाग के एक एग्जीक्यूटिव पर आर्थिक घोटाले के आरोप लगाए गए हैं। फैक्टरी प्रबंधन का आरोप है कि परचेज मैनेजर तपन कुमार, स्टोर सुपरवाइजर चंद्रमणि शर्मा, और अकाउंट एग्जीक्यूटिव सोनू ने मिलकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की हेराफेरी की।

इन पर आरोप है कि इन्होंने बाजार से अधिक रेट पर सामान खरीदा और इसके साथ-साथ कमीशन भी ली। जांच के दौरान पता चला कि एग्जीक्यूटिव सोनू ने अकेले 70 लाख रुपये का गबन किया। जब इन तीनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया, तो उन्होंने बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी ली और बाद में अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। फैक्टरी के अधिकारी हेमंत सेंगर ने इन तीनों के खिलाफ कासना कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, फैक्टरी प्रबंधन को इन लोगों की मिलीभगत के कारण भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, और अब मामले की पूरी पड़ताल की जा रही है।