Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला: यमुना प्राधिकरण की 16 प्रमुख परियोजनाओं का आकर्षण, सेमीकंडक्टर पार्क और फिनटेक सिटी पर केंद्रित निवेश की संभावनाएं

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

25 सितंबर से इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में शुरू हो रहे यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में यमुना प्राधिकरण की विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की प्रदर्शनी होगी। इसमें सेमीकंडक्टर पार्क, एयरपोर्ट, फिनटेक सिटी जैसी 16 प्रमुख योजनाओं के स्टाल 1644 वर्गमीटर के पैवेलियन में लगेंगे। प्राधिकरण इन परियोजनाओं को प्रस्तुत करने के लिए पूरी तैयारी कर चुका है। व्यापार मेला, विशेष रूप से सेमीकंडक्टर पार्क, को आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने के लिए एक बेहतरीन मंच साबित होगा, जिससे प्रदेश में हजारों करोड़ रुपये का निवेश संभव हो सकेगा।

फिनटेक सिटी और सॉफ्टवेयर पार्क में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए भी योजनाओं की प्रस्तुति की जाएगी। इसके अलावा, यमुना सिटी में इंफोसिस, विप्रो, टाटा जैसी आईटी कंपनियों की यूनिट्स लगाने में रुचि दिखाने पर उनके लिए जमीन का चिह्नांकन किया गया है। मेला 25 से 29 सितंबर तक चलेगा, और प्राधिकरण 26 सितंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में नई योजनाओं पर निर्णय लेने की उम्मीद कर रहा है। मेले में अन्य कंपनियां, जैसे पतंजलि, फिल्म सिटी, हैवेल्स आदि भी अपने स्टाल्स लगाएंगी।