Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

यमुना सिटी बनेगा शिक्षा का हब: मंगलायतन, एमिटी और एमजीएम विश्वविद्यालयों को जमीन आवंटित, मेडिकल कॉलेज की भी योजना

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

यमुना प्राधिकरण (यीडा) यमुना सिटी को शिक्षा के केंद्र (एजूकेशन हब) के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है। इस योजना के तहत तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों को यहां पर जमीन आवंटित की गई है, जिनमें मंगलायतन विश्वविद्यालय, एमिटी विश्वविद्यालय और महाराष्ट्र के महात्मा गांधी मिशन (एमजीएम) विश्वविद्यालय शामिल हैं। इन विश्वविद्यालयों को क्रमशः 12 एकड़, 10 एकड़ और 10 एकड़ जमीन दी गई है। एमजीएम विश्वविद्यालय यहां एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करेगा।

यमुना सिटी में शैक्षिक संस्थानों को आकर्षित करने के उद्देश्य से पहले ही पांच भूखंडों (जमीन के टुकड़ों) पर आवेदन मांगे गए थे। महाराष्ट्र की एक और संस्था, नरसी मोनजी विश्वविद्यालय, पहले ही अपना कैंपस यहां बना रहा है। प्राधिकरण द्वारा दी जा रही सुविधाओं और सहूलियतों के कारण महाराष्ट्र के अन्य शैक्षिक संस्थान भी यमुना सिटी में अपनी शाखाएं खोलने में रुचि दिखा रहे हैं। एमजीएम ने इसी कड़ी में यमुना सिटी में अपना कॉलेज बनाने की योजना बनाई है। फिलहाल सेक्टर-22ई में जेबीएम, नरसी मोनजी और फोर स्कूल जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय निर्माणाधीन हैं।