Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

सेक्टर ओमिक्रोन -1A और सेक्टर म्यू-1 में हुआ पहली वैष्णवीं पदयात्रा का आयोजन

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

हर वर्ष 17 से 23 सितंबर तक मनाए जाने वाले विश्व हरिनाम महोत्सव तथा परम पुजनीय लोकनाथ स्वामी महाराज की 75 वीं व्यासपूजा के उपलक्ष्य में पूर्णानंदी राधा देवी दासी माताजी हर जीव को हरिनाम देने के प्रयास में निरन्तर लगी हुई है। इसी उद्देश्य से उनके द्वारा प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा के विभिन्न गांवों, सोसाइटियों में जा जा कर पदयात्राएं आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में उनके द्वारा अगली पदयात्राएं सेक्टर ओमिक्रोन-1A, सेक्टर म्यू-1 में आयोजित की गई। जिसमें सेक्टर वासियों व आस पास के क्षेत्रों की सभी माताओं व बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

पूर्णानंदी राधा देवी दासी माताजी ने बताया कि अब तक उनके द्वारा 22 पदयात्राएं विभिन्न विभिन्न सोसाइटी, ग्रामों में आयोजित की जा चुकी है विश्व हरि नाम महोत्सव के बाद भी वे हरिनाम के प्रचार हेतु गाँव गाँव जाकर ऐसी पदयात्राएं आयोजित करती रहेगी।