Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

शारदा विश्वविद्यालय और मलेशिया की यूनिवर्सिटी MARA ने आयोजित किया ‘ नैनोसाइंस और नैनोटेक्नोलॉजी’ पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, डॉ. मोहित साहनी ने स्थायी भविष्य और समाज 5.0 पर दिया जोर

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय और मलेशिया की यूनिवर्सिटी टेक्नोलॉजी MARA (मारा) ने “स्थायी भविष्य के लिए नैनोसाइंस और नैनोटेक्नोलॉजी” पर एक ऑनलाइन संयुक्त अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में शारदा विश्वविद्यालय के डॉ. मोहित साहनी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने व्याख्यान में 17 सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) और समाज 5.0 पर जोर दिया।

डॉ. साहनी ने बताया कि नैनोटेक्नोलॉजी भविष्य की तकनीकों को बदलते हुए मानव जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाने में सक्षम है। नैनो स्तर पर हो रहे शोध तेजी से नए नैनो इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के विकास में सहायक बनेंगे, जो समाज के हर क्षेत्र में लाभकारी होंगे। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि नैनोटेक्नोलॉजी से भविष्य में विद्युत लाइनों, सौर ऊर्जा कोशिकाओं, और जैव ईंधन को अधिक कुशल बनाया जा सकेगा, साथ ही परमाणु रिएक्टरों की सुरक्षा में भी सुधार होगा।

स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में नैनोटेक्नोलॉजी कैंसर जैसी बीमारियों का बेहतर पता लगाने और उपचार में भी बड़ी प्रगति ला सकती है। नैनोसाइंस में परमाणुओं और अणुओं के साथ हेरफेर कर नए रासायनिक और भौतिक गुण दिए जा सकते हैं, जो इलेक्ट्रॉनिक्स, चिकित्सा, ऊर्जा और कपड़ा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उपयोगी सिद्ध होंगे।