Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

लोटस 300 परियोजना की जांच के लिए नोएडा प्राधिकरण पहुंची ईडी टीम, पूर्व चेयरमैन मोहिंदर सिंह समेत कई अधिकारियों पर शिकंजा

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय में हैसिंडा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की लोटस 300 परियोजना की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम जल्द आ सकती है। सूत्रों के अनुसार, प्राधिकरण से ईडी के संपर्क करने की जानकारी मिली है, और जांच में परियोजना से जुड़ी विस्तृत जानकारियाँ जुटाई जाएंगी।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईडी ने इस मामले में सक्रियता दिखाई है। लोटस 300 प्रोजेक्ट के साझेदारों के ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं, और हाल ही में नोएडा प्राधिकरण के पूर्व चेयरमैन और सीईओ मोहिंदर सिंह के ठिकानों पर भी छापा मारा गया। यह भी संभावना जताई जा रही है कि इस जांच के दायरे में कुछ अन्य निदेशक और प्राधिकरण के अधिकारी भी आ सकते हैं।

मोहिंदर सिंह के कार्यकाल में बिल्डरों को जमीन आवंटन और फॉर्म हाउस के लिए प्लॉट की कम कीमत पर बिक्री से जुड़े कई मामले जांच के दायरे में हैं। आरोप है कि उस समय अधिक कीमत की जमीनों को बिल्डरों को कम कीमत पर दिया गया, जिससे प्राधिकरण को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ। ईडी इस मामले में फाइलें और अन्य दस्तावेज खंगाल कर जांच कर रही है।