Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में किसानों के लीज बैक मामलों की सुनवाई जारी

top-news

Greater Noida Authority:  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण किसानों की मांगों को ध्यान में रखते हुए लीज बैक मामलों का समाधान करने के लिए लगातार सुनवाई कर रहा है। शुक्रवार को प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह, ओएसडी गिरीश कुमार झा और ओएसडी राम नयन सिंह ने रोजा याकूबपुर गांव के 57 मामलों पर सुनवाई की। इस दौरान किसानों से जरूरी दस्तावेज और साक्ष्य भी लिए गए।

ओएसडी भूलेख गिरीश कुमार झा ने बताया कि यह सुनवाई प्राधिकरण की आबादी व्यवस्थापन समिति के माध्यम से की जा रही है। किसानों की समस्याओं को समझते हुए समिति लीज बैक मामलों का निष्पक्ष और जल्द समाधान करने का प्रयास कर रही है। यह सुनवाई 24 मार्च से शुरू हुई है और अब तक कई मामलों की जांच की जा चुकी है।

प्राधिकरण ने यह भी बताया कि बाकी बचे गांवों के मामलों की सुनवाई भी तय शेड्यूल के अनुसार की जाएगी। इससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। प्राधिकरण का कहना है कि किसानों को पूरा न्याय दिलाने के लिए वह पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रहा है।