Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

करोल बाग हादसा: अवैध कारखाने में इमारत गिरने से मासूम अमन समेत कई मजदूरों की दर्दनाक मौत, परिवारों में मातम

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

करोल बाग की तंग गलियों में हजारों अवैध कारखाने हैं, जिनमें रामपुर के खाता नगर गांव के कई लोग काम करते हैं। इन्हीं में से एक 12 वर्षीय अमन था, जो काम सीखने के लिए दिल्ली आया था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी, और परिवार की आर्थिक स्थिति खराब थी। अपनी मां महफूजा और छोटी बहन की जिम्मेदारी निभाने के लिए अमन अपने मामा उवैश के साथ दिल्ली आ गया था। उसने अपनी मां को भरोसा दिलाया था कि वह मेहनत से काम सीखेगा और घर की आर्थिक स्थिति सुधारेगा। लेकिन करोल बाग में एक इमारत गिरने के हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

इस हादसे में मुकीम और मुजीब नामक दो भाइयों की भी मौत हो गई, जो अपने बड़े भाई के साथ यहां काम कर रहे थे। हादसे के वक्त मुकीम का तीसरा भाई मलबे से उन्हें बचाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन दोनों भाइयों की अस्पताल में मौत हो गई। इसी तरह, मोहसिन नामक युवक भी अपने दो भाइयों के साथ तीसरी मंजिल पर था, लेकिन वह भी इस दुखद हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे ने कई परिवारों को तबाह कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *