Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: चार मूर्ति चौक और शाहबेरी रोड का एसीईओ प्रेरणा सिंह ने लिया निरीक्षण

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने गुरुवार को चार मूर्ति चौक पर बन रहे अंडरपास और शाहबेरी रोड के चौड़ीकरण कार्य का निरिक्षण किया। साथ ही उन्होने ने अधिकारियों को आदेश दिया कि अंडरपास का निर्माण कार्य और तेज़ी के साथ पूरा किया जाए। जानकारी के लिए बता दे कि एसीईओ ने सबसे पहले सबसे पहले चारमुर्ति चौक पर बन रहे अंडरपास का निरिक्षण किया।

Greater Noida: समय पर काम पूरा ना होने पर की जाएगी कार्रवाई

Greater Noida
Greater Noida

जानकारी के लिए बता दे कि चार मूर्ति चौक पर बन रहा अंडरपास 60 मीटर रोड के पैरलल में बनाया जा रहा है। वहीं इसी सिलसिले में एसीईओ प्रेरणा सिंह ने सीवर लाइन के किनारे सटे पेड़ो को शिफ्ट कर कार्य में तेज़ी के आदेश दिए। साथ ही साथ ये आदेश दिए कि अगर समय रहते काम को पूरा ना किया गया तो अधिकारियों पर कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं इसी के साथ उन्होने ने गौड़ सिटी के पास संकरी पुलिया को चौड़ा करने की भी मंजूरी दी है। बता दे कि इस फैसले से आम जनता को ट्रैफिक की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

चौड़ीकरण से इन शहरों के लोगों को मिलेगी राहत 

वहीं इसके अलावा एसीईओ प्रेरणा सिंह शाहबेरी रोड पर भी पहुँची जहाँ चौड़ीकरण का कार्य पहले से चल रहा है। कार्य स्थल पर पहुँचने के साथ ही उन्होने ने कार्य को 2 हफ्ते के भीतर पूरा करने का लक्ष्य दिया है। जानकारी के लिए बता दे कि इस रोड के चौड़ा होने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाज़ियाबाद के लोगो को बड़ी राहत मिलेगी। खास कर उन लोगो को जो वर्क सर्कल के लिए रोज़ाना इस मार्ग से आवा जाही करते है।