Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस

नोएडा पुलिस ने 15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले में 16 और आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की तैयारी शुरू की, अब तक 49 गिरफ्तार

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

नोएडा पुलिस ने 15 हजार करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में शामिल 16 अन्य आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इससे पहले, पुलिस ने 33 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया था, और अब तक कुल 49 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हाल ही में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इन सभी 49 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इस घोटाले में शामिल संजय ढींगरा, मयंक ढींगरा, कनिका ढींगरा और तरुण जिंदल सहित कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पिछले साल जून में पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था, जो कागजों पर फर्जी कंपनियां बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट का दुरुपयोग कर सरकार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा था। अब आरोपियों की संपत्ति की कुर्की की जाएगी। इस घोटाले में अन्य राज्यों की पुलिस भी सक्रिय हो चुकी है, जिसमें गुजरात की पुलिस भी शामिल है।