Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस

गौतमबुद्धनगर में सर्किल रेट में 10-25% तक वृद्धि की योजना, कृषि और कॉमर्शियल संपत्तियों पर बड़ा असर संभव

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन सर्किल रेट में 10 से 25 प्रतिशत की वृद्धि करने की योजना बना रहा है। छह साल से सर्किल रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि प्राधिकरण हर साल अपनी दरें बढ़ा रहे हैं, जिससे सर्किल रेट और प्राधिकरण दरों में बड़ा अंतर हो गया है और राजस्व की हानि हो रही है। अब प्रशासन ने नई दरों का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसमें कृषि भूमि के सर्किल रेट में 10-15 प्रतिशत, प्राधिकरण क्षेत्र की संपत्तियों में 10 प्रतिशत और फ्री होल्ड जमीन के सर्किल रेट में 20-25 प्रतिशत वृद्धि की योजना है। कॉमर्शियल संपत्तियों के सर्किल रेट में भी 20-25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।

प्रस्तावित दरों पर तीनों प्राधिकरणों से रिपोर्ट मांगी गई है, जो मंगलवार तक मिल जाएगी। इसके बाद आम जनता से आपत्तियां मांगी जाएंगी, जिसके लिए सात दिन का समय दिया जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद सितंबर के अंत तक नई दरें लागू हो सकती हैं। प्रस्ताव का उद्देश्य राजस्व में सुधार करना है, जो दरों के लंबे समय से स्थिर रहने के कारण प्रभावित हो रहा था।