Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस

ग्रेटर नोएडा इस्कॉन मंदिर में भव्य वैष्णवी कीर्तन मेला: हरिनाम महोत्सव के उपलक्ष्य में 250 भक्तों ने कीर्तन से गूंजाया परिसर

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

ग्रेटर नोएडा के सैक्टर जीटा-1 स्थित इस्कॉन मंदिर में विश्व हरिनाम महोत्सव के उपलक्ष्य में पहला वैष्णवी कीर्तन मेला भव्य रूप से आयोजित किया गया। हर वर्ष 17 से 23 सितंबर तक मनाया जाने वाला यह महोत्सव, इस्कॉन के संस्थापक श्रील प्रभुपाद के अमेरिका पहुंचने की स्मृति में आयोजित किया जाता है, जब उन्होंने हरिनाम के प्रचार-प्रसार के लिए विश्व में कदम रखा था। इस महोत्सव के माध्यम से प्रभुपाद को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

कीर्तन मेले का नेतृत्व पूर्णानंदी राधा देवी दासी माताजी ने किया, जिसमें लगभग 250 माताओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चला, जहां भक्तों ने भक्ति संगीत और कीर्तन के माध्यम से हरिनाम का गुणगान किया। इस दिन श्रील भक्ति विनोद ठाकुर जी के आविर्भाव दिवस पर विशेष पुष्पांजलि अर्पित की गई और अंत में सभी भक्तों के लिए प्रसादम की व्यवस्था भी की गई।

मंदिर के अध्यक्ष, श्री अतुल कृष्ण प्रभु जी ने घोषणा की कि भविष्य में भी हर वर्ष इसी प्रकार के कीर्तन मेलों का आयोजन होता रहेगा और हरिनाम महोत्सव को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ग्रेटर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाएगा।