Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस

ग्रेनो वेस्ट में ट्रैफिक जाम से हाहाकार: गौड़ सिटी वन और पाम ओलंपिया क्षेत्र में तीन किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

ग्रेनो वेस्ट में जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी कई इलाकों में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। सबसे ज्यादा दिक्कत गौड़ सिटी वन और पाम ओलंपिया सोसाइटी के पास देखने को मिली, जहां सर्विस रोड पर लगभग तीन किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। स्थानीय निवासियों ने इस स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस और प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई और अपनी नाराजगी भी जताई।

ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक, एक मूर्ति, शाहबेरी और हनुमान मंदिर गोलचक्कर जैसे स्थानों पर जाम की समस्या आम हो चुकी है। पिछले 15 दिनों से तिगरी से किसान चौक आने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति और गंभीर हो गई है। मुख्य सड़क के साथ सर्विस रोड पर भी जाम की समस्या बनी रहती है। पाम ओलंपिया सोसाइटी से लेकर गौड़ सिटी वन के सामने का क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित है। निवासियों के अनुसार, गौड़ सिटी वन के पास एक कट बना हुआ है, जहां दोनों ओर से वाहन आने के कारण जाम लग जाता है। शनिवार को यह जाम करीब तीन किलोमीटर तक फैल गया था। लोगों ने प्राधिकरण से इस क्षेत्र के दोनों यू-टर्न बंद करने की मांग की है ताकि जाम की स्थिति में सुधार हो सके।