Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस

सुप्रिया श्रीनेत पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सोहन सिंह को किया गिरफ्तार, डीएम के एक्स हैंडल हैक होने का दावा

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी के एक्स हैंडल पर सुप्रिया श्रीनेत के वीडियो पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस ने अलीगढ़ के अतरौली निवासी सोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सोहन सिंह उत्तर प्रदेश राज्य सूचना केंद्र, नई दिल्ली में पिछले छह साल से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। घटना के बाद जिलाधिकारी के एक्स हैंडल के हैक होने की शिकायत पर जिला सूचना अधिकारी द्वारा सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज कराया गया था। मामला सामने आते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई और कुछ ही घंटों में उसे पकड़ लिया। सोहन सिंह ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। जिलाधिकारी द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी को हटाने और थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में ले लिया।