Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस

सितंबर-अक्टूबर में डेंगू, मलेरिया और हैजा का बढ़ता खतरा: महाराष्ट्र और गोवा में जलजनित रोगों के मामलों में तेज़ी

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

सितंबर-अक्टूबर के दौरान मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले तेजी से सामने आते हैं। इस साल भी कई राज्यों में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके अलावा महाराष्ट्र और गोवा में बैक्टीरियल संक्रमण, खासकर हैजा और डायरिया के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। महाराष्ट्र में हैजा और डायरिया के मामलों में दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई है। अगस्त के अंत तक लगभग 2,237 मामले सामने आए, जिनमें 10 मौतें हुईं। गोवा में भी जलजनित रोगों के कारण अस्पतालों में भीड़ बढ़ गई है।

हैजा एक बैक्टीरियल संक्रमण है, जो दूषित पानी या भोजन के सेवन से फैलता है। यह गंभीर दस्त और उल्टी का कारण बनता है, जिससे शरीर में तेजी से पानी की कमी और इलेक्ट्रोलाइट्स का असंतुलन हो सकता है। रोगों से बचने के लिए साफ पानी और स्वच्छ भोजन का सेवन जरूरी है। हाथों की स्वच्छता बनाए रखें और बासी या खुले में रखी चीजें न खाएं। लक्षण दिखने पर तुरंत ओआरएस का घोल दें और चिकित्सा सहायता लें।