Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 29 आईएएस और 5 डिप्टी एसपी अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के डीएम बदले

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए, जिसमें कई जिलों के जिलाधिकारियों को नए पदों पर तैनात किया गया। इस प्रशासनिक फेरबदल में बरेली की नगर आयुक्त निधि गुप्ता को अमरोहा का डीएम, फिरोजाबाद के नगर आयुक्त घनश्याम मीना को हमीरपुर का डीएम, और जौनपुर के डीएम रविंद्र मंदर को प्रयागराज का डीएम बनाया गया है।

मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा भंगारी को आगरा का डीएम नियुक्त किया गया, जबकि प्रयागराज के डीएम नवनीत चहल को आजमगढ़ भेजा गया है। शामली के डीएम रविंद्र सिंह को फतेहपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है, और फतेहपुर की डीएम इंदुमती को चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है।

इसके अलावा, शाहजहांपुर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। डीजीपी मुख्यालय ने भी 5 डिप्टी एसपी का तबादला किया है, जिसमें अमित सक्सेना को कुशीनगर, राजवीर सिंह गौर को बांदा, और दिलीप सिंह को अलीगढ़ भेजा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।