Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस

नोएडा प्राधिकरण के खाते में करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला मोस्ट वांटेड आरोपी मनु पोला गिरफ्तार

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

नोएडा प्राधिकरण के खाते में करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाला मोस्ट वांटेड आरोपी मनु पोला को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। मनु पोला पिछले सवा साल से फरार था और कोर्ट की ओर से उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी जारी किया गया था। इस मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें जुटी हुई थीं, जो मास्टरमाइंड मनु की तलाश कर रही थीं। आखिरकार क्राइम ब्रांच और नोएडा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। मनु पोला और उसके साथी ने नोएडा प्राधिकरण के खाते में सेंध लगाकर करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा किया था, जिसके कारण वे लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से दूर थे।