Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने विकास कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी, जलभराव की समस्या के समाधान के लिए किया दौरा

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

ग्रेटर नोएडा के जेवर विधानसभा क्षेत्र में पिछले कुछ समय से विकास कार्यों की धीमी गति से लोग नाखुश थे। इस समस्या को लेकर गुरुवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में सेक्टर और गांवों में हो रहे विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। विधायक ने बताया कि विकास को गति देने के लिए प्राधिकरण से बातचीत कर डिवीजन 4 और 5 में आने वाले क्षेत्रों को डिवीजन 8 में शामिल कराया गया है।

इसके अलावा, विधायक धीरेंद्र सिंह ने क्षेत्र में जलभराव की समस्या का भी निरीक्षण किया। लगातार हो रही बारिश के कारण गांवों में जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ रन्हेरा और बांकापुर गांवों का दौरा किया, जहां जलभराव की स्थिति पर नाराजगी जताई और शासन स्तर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरे में उनके साथ एसडीएम अभय प्रताप सिंह, एडीएम अतुल कुमार, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मोर मुकुट और पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।