Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भारत में शारीरिक निष्क्रियता बढ़ती चुनौती: स्वस्थ जीवनशैली और जीडीपी सुधार के लिए बड़े कदमों की आवश्यकता

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

स्वस्थ जीवनशैली के लिए पौष्टिक आहार और व्यायाम अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। हाल की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत में शारीरिक निष्क्रियता तेजी से बढ़ रही है। डालबर्ग की स्टेट ऑफ स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एक्टिविटी (SAPA) रिपोर्ट के अनुसार, 15.5 करोड़ भारतीय वयस्क और 4.5 करोड़ किशोर शारीरिक रूप से कम सक्रिय हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की गाइडलाइंस के अनुसार, वयस्कों को प्रति सप्ताह 150-300 मिनट की मध्यम स्तर की एरोबिक गतिविधि या 75-150 मिनट की तीव्र शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए। लेकिन इस दिशा में अधिकांश भारतीय फेल हो रहे हैं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि महिलाओं और लड़कियों में शारीरिक गतिविधि की कमी पुरुषों की तुलना में अधिक है। शहरी क्षेत्रों में एक तिहाई महिलाएं WHO के दिशा-निर्देशों को पूरा नहीं कर पा रही हैं। शारीरिक निष्क्रियता के कारण डायबिटीज, हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर जैसी क्रोनिक बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। किशोरों में बढ़ती शारीरिक निष्क्रियता भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा कर सकती है। रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया है कि यदि भारत की पूरी आबादी 2047 तक शारीरिक रूप से सक्रिय हो जाए, तो देश की जीडीपी में 15 ट्रिलियन रुपये का इजाफा हो सकता है, और स्वास्थ्य सेवाओं की लागत में 30 ट्रिलियन रुपये की बचत की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *