Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा

देश के 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के सात जिलों में रेड अलर्ट जारी, दिल्ली एनसीआर में रेड अलर्ट जारी।

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

देश के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश समेत 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के सात जिलों, जैसे देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, और ऊधमसिंह नगर में बिजली के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है। उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट है।

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कई इलाकों में बाढ़ आ गई, जहां से 50 से ज्यादा लोगों को बचाया गया। राजस्थान के अना सागर एस्कैप नगर में गेट खोलने के बाद अजमेर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। दिल्ली-एनसीआर में भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 12 सितंबर को दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और ओडिशा में भी 15 सितंबर तक बारिश की संभावना है।