Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा

सहपाठी ने किया अश्लील वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में 15 वर्षीय छात्रा; पुलिस ने दर्ज किया मामला

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

इकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय छात्रा का अश्लील वीडियो उसके सहपाठी द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिसके बाद छात्रा मानसिक तनाव में है। यह मामला तब शुरू हुआ जब कक्षा 10 में पढ़ने वाली छात्रा की सहपाठी से दोस्ती हो गई थी। करीब डेढ़ साल पहले छात्रा ने अपना एक निजी वीडियो सहपाठी को भेजा था, जिसे उसने बाद में सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद परिजनों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इकोटेक तीन कोतवाली पुलिस का कहना है कि वीडियो को सोशल मीडिया से हटा दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। इस घटना ने छात्रा और उसके परिवार को गहरे मानसिक आघात में डाल दिया है।