Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा

जीबीयू में पीएचडी छात्रा के शारीरिक शोषण का आरोप, डीन पर अश्लीलता और धमकी देने का आरोप; परिजनों ने उठाई न्याय की मांग

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में एक पीएचडी छात्रा के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शिकायत उठाई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि जीबीयू के डीन ने छात्रा के साथ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने इस मुद्दे को उठाया तो उसकी पीएचडी पूरी नहीं की जाएगी।

परिजनों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है और कुछ लोग डीन को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। शिकायत के बाद एक आईएसीसी कमेटी का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राचार्य ने किया। हालांकि, इस कमेटी ने चार से पांच बार मामले की सुनवाई की है, लेकिन अब तक कोई निर्णायक कार्रवाई नहीं की गई है। कुलपति आरके सिन्हा ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है और जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की बड़ी बहन ने इस मामले में यूजीसी अध्यक्ष को भी पत्र लिखा है, जिससे यह मामला और भी उजागर हो गया है।