Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र कसाना बने

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में लंबे अरसे के बाद एम्पलाइज एसोसिएशन के चुनाव सम्पन हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर सोनू भड़ाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र कसाना, उपाध्यक्ष अंजू, महासचिव भारत, सचिव पहलाद कुमार, सचिव पप्पू रावल, संयुक्त सचिव राजकुमार पटेल, संयुक्त सचिव कर्मवीर सिंह, कोषाध्यक्ष अनीता शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एम्पलाइज एसोसिएशन के इतिहास में यह पहली बार है कि संगठन के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

संगठन के चुनाव को बहाल करने के लिए हाई कोर्ट में बहुत लंबी लड़ाई लड़ी गई। इसके बाद हाईकोर्ट ने चुनाव को बहाल करने का आदेश दिया। डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स ने चुनाव कराने का आदेश दिया और जिला आबकारी अधिकारी को निर्वाचन अधिकारी नामित किया और एक माह में चुनाव संपन्न करने का आदेश दिया गया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने 6 सितंबर को चुनाव की घोषणा की, 10 सितंबर को नामांकन, 12 सितंबर को मतदान की तारीख घोषित की गई। लेकिन सोनू भड़ाना पैनल के सामने किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। उसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने 11 सितंबर को सोनू भड़ाना पैनल को निर्विरोध विजय घोषित कर दिया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एम्पलाइज एसोसिएशन चुनाव बहाल करने में सोनू भड़ाना की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही। हर स्तर पर चुनाव को बहाल करने के लिए लड़ाई लड़ी, लंबे समय तक इलाहाबाद हाईकोर्ट में कैसे चला, अंत में हाई कोर्ट के द्वारा चुनाव बहाल किए गए और सोनू भड़ाना को उसकी मेहनत का फल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों ने निर्विरोध निर्वाचित करके दिया।

भड़ाना पैनल के सभी सदस्यों ने प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारियों का निर्विरोध निर्वाचित करने पर आभार व्यक्त किया और कर्मचारियों के हित में कार्य करने और उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।