Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की आत्महत्या, मुंबई में आत्महत्या की सूचना

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने आत्महत्या की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल अरोड़ा ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की। यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गईं। पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, लेकिन आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

मलाइका अरोड़ा के पूर्व पति और अभिनेता अरबाज खान इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े नजर आए हैं। उन्होंने तुरंत मलाइका के मायके पहुंचकर परिवार का समर्थन किया। अरबाज खान को मलाइका की मां के घर के बाहर देखा गया। अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार से थे और भारतीय मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे। मलाइका के माता-पिता का तलाक तब हुआ जब वह 11 वर्ष की थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *