Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कैटरिंग स्टाफ द्वारा शौचालय में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, खेल आयोजन की व्यवस्था पर सवाल

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चल रहे टेस्ट मैच के दौरान एक विवादित घटना सामने आई है। कैटरिंग स्टाफ द्वारा स्टेडियम के शौचालय में बर्तन धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे खेल आयोजन की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

यह घटना उस समय सामने आई जब टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी खेल आउटफील्ड के गीला होने के कारण नहीं हो सका। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे कैटरिंग स्टाफ शौचालय में बर्तन धोते हुए पकड़ा गया। इस मामले ने खेल प्रेमियों और स्थानीय निवासियों में भारी नाराजगी पैदा कर दी है। सेक्टरवासियों ने इस मामले की जांच की मांग की है और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की है। इस घटना से न केवल आयोजन समिति की लापरवाही उजागर हुई है, बल्कि देश की छवि को भी नुकसान पहुंचा है। सोशल मीडिया पर लोग जमकर इस अव्यवस्था की आलोचना कर रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है।