Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया-2024 का उद्घाटन, यूपी बनेगा सेमीकंडक्टर निर्माण का हब

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सुबह 10:30 बजे इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट, ग्रेटर नोएडा में सेमीकॉन इंडिया-2024 का उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में 26 देशों के 836 प्रदर्शक और 50,000 से अधिक विजिटर हिस्सा लेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश को सेमीकंडक्टर निर्माण का हब बनाना है। प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे सफदरजंग एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर में रवाना होंगे और 10:20 बजे एक्सपो सेंटर पहुंचेंगे। इसके बाद, वे 10:25 बजे कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। पीएम मोदी डेढ़ घंटे तक कार्यक्रम में रहेंगे और 12:05 बजे हेलीकॉप्टर से वापस लौटेंगे।

इस आयोजन के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें तीन हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक्सपो सेंटर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुनिश्चित किया कि सुरक्षा में कोई चूक न हो। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा, जिससे ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित रहेगा। विशेष मार्गों पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी और आपातकालीन वाहनों को आसानी से गुजरने की सुविधा दी जाएगी।