Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा

अफ़गानिस्तान न्यूजीलैंड टेस्ट मैच: प्राधिकरण ने व्यवस्थाएं की दुरुस्त, मैच शुरू होने की उम्मीद अभी बाकी

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

प्राधिकरण के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में 9 सितंबर से अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट मैच होना था। लेकिन तेज बारिश और कुछ स्टेडियम की अव्यवस्था के कारण मैच शुरू नहीं हो सका है। जो तैयारी स्टेडियम प्रबंधन टीम को महीना पहले करनी थी वह इंतजाम अब किया जा रहे हैं। स्टेडियम में सही व्यवस्था नहीं होने के कारण दोनों देशों की टीमों ने नाराजगी जाहिर की है। स्टेडियम के पास जरूरी इक्विपमेंट नहीं थे अब ज्यादातर सभी व्यवस्थाएं कर ली गई है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीवर, जल और उद्यान विभाग के अधिकारी दिन रात एक करके स्थिति को कंट्रोल करने में लगे हुए हैं सभी अधिकारी कर्मचारी हर स्थिति से निपटने के लिए स्टेडियम में ही तैनात है। पूरी पूरी रात स्टेडियम में ही निकल रहे हैं और कुछ हद तक स्थिति काबू कर ली गई है अगर अब बारिश नहीं होती है मैच शुरू होने की कुछ संभावना है।

ग्रेनो प्राधिकरण ने ग्राउंड को बारिश से बचाने के लिए किया कवर

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तेज बारिश से ग्राउंड को बचाने के लिए पूरा कवर कर दिया है। मूसलाधार बारिश की वजह से एकत्रित पानी को पंप व सुपर शोकर की मदद से निकाला जा रहा है। प्राधिकरण के सभी संबंधित विभागों और पुलिस-प्रशासन की टीम ग्राउंड पर मौजूद रहकर व्यवस्था संभालने में लगी रही। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड प्रबंधन से बात करके जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।