Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में बच्चा कुत्ते का शिकार, केस दर्ज

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पाम ओलंपिया सोसाइटी में एक बच्चा पालतू कुत्ते के हमले का शिकार हो गया। इस घटना के बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल बच्चे के परिवार ने इस संबंध में बिसरख कोतवाली में तहरीर दर्ज करवाई है। इसके आधार पर केयरटेकर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

इस घटना ने फिर से कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के कई प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके, ऐसी घटनाओं का सामने आना सवाल खड़े कर रहा है। नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली जैसे शहरों में भी पालतू और आवारा कुत्तों के काटने के कई मामले सामने आ चुके हैं। नगर निगम ने भी इस समस्या के समाधान के लिए मुहिम चलाई है, परंतु इस ताजा घटना ने सरकारी प्रयासों की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।