Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया-2024 का शुभारंभ, सीएम योगी ने ग्रेटर नोएडा में तैयारियों का लिया जायजा

top-news

नोए़डा। दिव्यांशु ठाकुर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 से 13 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले सेमीकॉन इंडिया-2024 का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर की तैयारी के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को ग्रेटर नोएडा का दौरा करेंगे। पहले वह जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करेंगे, जिसकी योजना अप्रैल 2025 तक पूरा कर इसे शुरू करने की है। इसके बाद वह इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया-2024 की तैयारियों का जायजा लेंगे।

यूपी सरकार का उद्देश्य राज्य को सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाना है, जिसके लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सेमी और मेसे मुएनचेन इंडिया के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारत और विदेश से सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़े प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दौरे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ग्रेटर नोएडा के प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग की जा रही है और यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। परी चौक से गुजरने वाले भारी वाहनों और रोडवेज बसों के रूट को भी डायवर्ट कर दिया गया है, जिससे सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।