Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा

आइकिया द्वारा नोएडा सेक्टर-51 में ‘ लिक्ली नोएडा’ प्रोजेक्ट, 5500 करोड़ निवेश और 9000 रोजगार के अवसर

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

आइकिया भारत में अपना दूसरा मिश्रित उपयोग विकास प्रोजेक्ट नोएडा के सेक्टर-51 में 5500 करोड़ रुपये का निवेश कर स्थापित करेगी। इस प्रोजेक्ट से करीब 9000 लोगों को रोजगार मिलेगा और यह 2028 के अंत तक पूरा होगा। यह प्रोजेक्ट, जिसे लिक्ली नोएडा के नाम से जाना जाएगा, 37 मंजिला होगा और इसमें शॉपिंग के साथ-साथ होटल, मीटिंग प्लेस, फूडकोर्ट और फन जोन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। सोमवार को इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। भूमि पूजन समारोह नोएडा के एक्सपो सेंटर में आयोजित हुआ, जिसमें स्वीडन के राजदूत जान थेसलेफ, इंग्का सेंटर्स के वैश्विक निदेशक सेबेस्टियन हाइल्विंग और आइकिया इंडिया की सीईओ सुजैन पुल्वरर शामिल हुए।

सेबेस्टियन हाइल्विंग ने बताया कि यह मीटिंग-प्लेस 2028 तक शुरू होगा और सालाना 2.5 करोड़ आगंतुकों को आकर्षित करने की उम्मीद है। प्रोजेक्ट में कम कार्बन उत्सर्जन वाले निर्माण सामग्री का उपयोग किया जाएगा और इसे पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा। इमारत दो मेट्रो स्टेशनों से जुड़ी होगी और इसमें 4500 पार्किंग स्पेस के साथ 70 से अधिक ईवी चार्जिंग स्टेशन भी होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नोएडा का यह प्रोजेक्ट प्रदेश की आर्थिक संपन्नता और सस्टेनेबल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यूपी ने निवेशकों का विश्वास अर्जित किया है और राज्य को निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन बनाया है।