Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 32 बिल्डरों के भूखंड आवंटन रद्द करने की दी चेतावनी

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

अमिताभकांत समिति की सिफारिश के अनुसार, ग्रेनो प्राधिकरण ने उन 32 बिल्डरों के भूखंड आवंटन रद्द करने की चेतावनी दी है जिन्होंने अब तक बकाया धनराशि का 25 प्रतिशत भी जमा नहीं किया है। इन बिल्डरों की परियोजनाओं की जांच आर्थिक अपराध शाखा द्वारा कराई जाएगी। इसके अलावा, ग्रेनो प्राधिकरण ने उन बिल्डरों को भी सख्त चेतावनी दी है जिन्होंने खरीदारों के नाम फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं की है। इन बिल्डरों को 15 दिनों के भीतर रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद, ग्रेनो प्राधिकरण में एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बिल्डरों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि जिन बिल्डरों ने शासनादेश से छूट प्राप्त करने के बावजूद अब तक बकाया धनराशि का 25 प्रतिशत नहीं जमा किया है, उनके भूखंडों के आवंटन रद्द करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। खरीदारों को राहत प्रदान करते हुए, शासन ने बिना विलंब शुल्क के रजिस्ट्री कराने की सुविधा 6 माह के लिए दी है। एसीईओ ने बिल्डरों को इस अवधि के दौरान फ्लैटों की रजिस्ट्री पूरी करने के निर्देश दिए और परियोजनाओं की जांच के लिए फॉरेंसिक ऑडिट की संस्तुति भी की है।