Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा

शिक्षक दिवस पर गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में छात्रों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, प्रधानाचार्य ने प्रेरित किया बेहतर शिक्षा के लिए

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-5 स्थित गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में गुरुवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें विभिन्न प्रकार के नृत्य और गीत शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित करने से हुई।

प्रधानाचार्य ने इस मौके पर छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह साधन है, जिसके जरिए वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। उन्होंने छात्रों को मेहनत और अनुशासन के महत्व को समझाते हुए बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित किया। इस समारोह में कॉलेज के सभी शिक्षक भी मौजूद थे, जिन्होंने छात्रों के इस प्रयास की सराहना की। शिक्षक दिवस के इस विशेष कार्यक्रम ने छात्र-शिक्षक संबंधों को और मजबूत करने का अवसर दिया, जहां छात्रों ने शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का माहौल उत्सवपूर्ण और उत्साह से भरा रहा।