Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा

ग्रेटर नोएडा के पंप हाउस होंगे ऑटोमेशन से लैस, सेक्टर-37 में मॉडल पंप हाउस की शुरुआत

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

ग्रेटर नोएडा में जलापूर्ति के पंप हाउस जल्द ही नए रंग-रूप और आधुनिक तकनीक के साथ नजर आएंगे। इसकी शुरुआत सेक्टर-37 के पंप हाउस से की गई है, जिसे अब एक मॉडल पंप हाउस के रूप में विकसित किया गया है। यह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग की पहल का हिस्सा है, जिसमें शहर के सभी पंप हाउसों को न केवल आकर्षक बनाया जाएगा बल्कि तकनीकी रूप से भी उन्नत किया जाएगा।

सेक्टर-37 का पंप हाउस ऑटोमेशन सिस्टम से लैस कर दिया गया है, जिससे जलापूर्ति प्रक्रिया में सुधार होगा। इस सिस्टम के तहत, पानी की टंकी भर जाने पर पंप अपने आप बंद हो जाएगा, और किसी भी तकनीकी गड़बड़ी पर अलार्म बज जाएगा। इससे न केवल जलापूर्ति में सहूलियत होगी, बल्कि मेंटेनेंस का खर्च भी कम होगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सभी पंप हाउसों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। एसीईओ प्रेरणा सिंह और उनकी टीम ने सेक्टर-37 के पंप हाउस को मात्र दो दिन में तैयार किया, जिस पर लगभग दो लाख रुपये का खर्च आया। अन्य पंप हाउस भी जल्द ही इसी तरह के मॉडल के अनुसार विकसित किए जाएंगे, जिससे पूरे शहर में जलापूर्ति और बेहतर होगी।