Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में छात्र के अपहरण की झूठी सूचना, परिवार से ठगों ने मांगे 70 हजार रुपये

top-news

ग्रेटर नोए़डा। दिव्यांशु ठाकुर 

दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र के अपहरण की झूठी सूचना देकर अज्ञात ठगों ने 70 हजार रुपये की मांग की। ठगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक सुनील वर्मा के बेटे लक्ष्य के नाम पर यह ठगी करने की कोशिश की। बुधवार को लक्ष्य की मां को फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने बताया कि उनका बेटा अपहृत हो गया है और उसे छोड़ने के बदले 70 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने की मांग की।

यह सुनते ही परिवार में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी लक्ष्य के पिता को दी। परिवार ने घबराहट में लक्ष्य को वीडियो कॉल किया, जिसमें वह सुरक्षित मिला और बताया कि वह यूनिवर्सिटी में है। इस पर परिवार को एहसास हुआ कि वे ठगी का शिकार होने से बाल-बाल बच गए हैं। पीड़ित परिवार ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के निवास बीटा 2 क्षेत्र में होने के कारण वहीं की पुलिस इस मामले की जांच करेगी।फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।