Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा

नोएडा के निजी स्कूल में 6 वर्षीय बच्ची के साथ बैड टच का मामला, श्रमिक पर आरोप; पुलिस ने दर्ज किया मामला

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

नोएडा के सेक्टर-24 स्थित एक निजी स्कूल में एक केजी कक्षा की 6 वर्षीय छात्रा के साथ बैड टच का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल परिसर में निर्माण कार्य के दौरान काम कर रहे एक श्रमिक ने बच्ची के साथ गलत व्यवहार किया। यह घटना सोमवार को हुई, जब बच्ची ने घर पहुंचकर अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। बच्ची के घरवालों ने तुरंत स्कूल प्रशासन से संपर्क किया।

परिजनों का दावा है कि स्कूल प्रबंधन ने आरोपी को पुलिस के हवाले करने की बात कही थी, लेकिन थाने पहुंचने पर पुलिस ने किसी भी गिरफ्तारी से इनकार किया। इसके बाद परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर पुलिस ने बुधवार देर शाम मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। एडीसीपी मनीष मिश्र के अनुसार, पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल से पूरे मामले की जानकारी ली है। बच्ची के माता-पिता दोनों एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं और उन्होंने पहले से ही बच्ची को गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक किया था। घटना के बाद बच्ची बुरी तरह सहम गई और घर पहुंचते ही रोने लगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।