Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा

शारदा विश्वविद्यालय में राज दीदी ने सकारात्मक ऊर्जा के महत्व पर दिया जोर, जीवन में सुख और शांति के लिए आवश्यक बताया

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

शारदा विश्वविद्यालय में नारायण रेकी सत्संग परिवार की प्रमुख राजेश्वरी मोदी (राज दीदी) ने सकारात्मक ऊर्जा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि आप जीवन में सुख, शांति, धन, और उत्तम स्वास्थ्य पाना चाहते हैं, तो आपके पास सकारात्मक ऊर्जा का होना आवश्यक है।

राज दीदी ने इस बात पर जोर दिया कि सकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति को सुखी बनाती है, जबकि नकारात्मक ऊर्जा दुख और दरिद्रता की जननी है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मांड में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा दोनों ही संचारित हो रही हैं, और यह हम पर निर्भर करता है कि हम किस प्रकार की ऊर्जा को अपने भीतर समाहित करते हैं। शारदा ग्रुप के चेयरमैन पीके गुप्ता ने भी इस अवसर पर कहा कि जीवन में सकारात्मक विचार और कर्म करने से बड़ा बदलाव आता है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें शारदा ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विभागों के डीन और एचओडी उपस्थित रहे। इस सत्संग में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने राज दीदी के विचारों का समर्थन किया और सकारात्मक ऊर्जा के महत्व को समझा।